Posts

Showing posts from October, 2021

गाँधी दर्शन

  गाँधी दर्शन के मानवीय दृष्टिकोण .............................. ...................... आज सम्पूर्ण विश्व में मोहनदास करमचंद गांधी, जिन्हें भारत की जनता ने राष्ट्रपिता के नाम से आदर पूर्वक सम्मान दिया आज उनके विचार सम्पूर्ण विश्व में एक आदर्श के रूप में अपनाए जा रहे हैं।विश्व समाज को सत्य, अहिंसा ओऔर प्रेम का जो संदेश उन्होंने दिया वह मानव समाज को युगों युगों तक एक निर्मल विचार प्रदान करता रहेगा।महात्मा गांधी का जन्म गुलामी के दिनों में हुआ।उनकी शिक्षा पूरी से परिवार के संसकारों के अनुसार ही हुई और उन्होंने अपने माता रूपी गुरु की शिक्षा का आजीवन पालन किया।उन्होंने शिक्षा ग्रहण करने के बाद जब अपने आजीविका के लिए दक्षिण अफ्रीका की धरती पर पहुंचे और वहाँ रह रहे भारतीयों यानी गिरमिटिया लोगों के बीच रहकर उनकी गुलामी की पीड़ा को देखा तो उनकी अंतरात्मा झकझोर उठी और विदेशी धरती पर रह रहे भारतीयों की पीड़ा दूर करने का बीड़ा उठा लिया।अपमानित होना पड़ा, कड़ा संघर्ष भी करना पड़ा लेकिन शांति के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने वहाँ भारतीयों के सम्मान को वापस दिलाने में सफलता पायी। एक कहावत है कि,"आये थे ह...