तीसरे विश्व युद्ध की तरफ जा रही दुनिया

अमेरिका के एक भविष्य वक्ता ने भविष्यवाणी की है कि तेरह मई से शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध। पूरी दुनिया में इस पर अनेक चर्चाएं हो रही हैं। अगर यह मान भी लिया जाए तो अब केवल तीन दिन बाकी हैं। हालांकि वैश्विक स्तर पर नजर डालें तो यह साफ दिखाई देता है कि हर तरह से सम्पन्न शक्तिशाली देश किसी न किसी रूप में युद्ध की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं। रुस चीन जापान उत्तरी कोरिया अमेरिका की गतिविधियों साफ बता रही है कि  संहारक युद्ध तो कगार पर है। मिसाइल कहां से पहले दगेगा यह संशय बना हुआ है। उधर आतंकवादी संगठन कई देशों में अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं। यह भी विश्व युद्ध जैसे आधार तैयार करनेका काम हो रहा है। अगर तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो गई तो निश्चित तौर पर मानव सभ्यता के लिए गंभीर खतरा है।

  यूक्रेन रूस युद्ध, और विश्व के तमाम देशों की गुटबाजी ने आज विश्व को

नये पायदान पर खड़ा कर दिया है।अपने वर्चस्व के लिए कोई भी झुकने को तैयार नहीं है।जन धन की हानि लगातार हो रही है।लोग मरे तो मरे हमारी शान कम न हो।परमाणु सम्पन्न देशों के शस्त्र भी कभी भी फूट सकते हैं।विस्तारवादी नीति और चौधराहट का खामियाजा विश्व को भोगना पड़ सकता है।तमाम देशों की गुटबाजी और हथियारों की होड़ सर्वनाश के लिए काफी है।

हिंदुस्तान जीवित लोकतंत्र है।यहाँ भगवान बुद्ध और तमाम संतों, दार्शनिकों ने मानवता की रक्षा के लिए संदेश दिया है।इतिहास गवाह है कि शांति और सौहार्द से ही समरसता और सभ्य समाज व देश टिकाऊ हो सकते हैं।सम्पूर्ण विश्व के नेताओं को विश्व शांति पर ध्यान देने की जरूरत है।

*मोहन पाण्डेय

Comments

Popular posts from this blog

बनटोलवा में गण्डक नदी पर बनेगा पुल

वसंत गीत

भोजपुरी के विकास में लोकगायकों का योगदान