हाटा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र सिकटिया के बनटोलवा टोले के पास छोटी गंडक पर विधायक हाटा मोहन वर्मा के प्रयास से पुल बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति दी है।इस पुल के बनने से लोगों की बरसों की समस्या दूर होगी।अब इस पार के लोग दूसरे तरफ आसानी से जायेंगे और अपने काम सहूलियत से करेंगे।अब जिले पर जाने में भी कम समय लगेगा।इस फैसले से लोगों में काफी उत्साह है। विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि मैंने वादा किया था जिसे पूरा किया।
ऋतुराज वसंत * आयो ऋतुराज सैन्य फूलों के संग , हिय में हुलास नव -पल्लव डोलत है । शीत के मीत गयो शीत के बिछावन, विहग करत केलि , भ्रमरन खेलत है ।। सरस बयारि भाव तन मन चंग , मधुप गुंजार लाल टेसू झूलत है। देखो रसाल बीच मंजरि के आवन से नेह टपकत रस प्रेम में घुलत है ।। पुहुप की डलियन में प्रणय रंग , मान रखे जग में व्यापत दिखत है। रसहिं तुरन, जोग धावत बेग धरि, तूरत वसंत ताहि वाको इहां भंग है ।। खेतों में शोभें पीत सरसों के अंग , शिशिर हेमंत बाद आवत वसंत है । धरनी के आंगन में बात जग माने है कहत कवि जन ऋतुओं का कंत है ।। *मोहन पाण्डेय 'भ्रमर ' हाटा कुशीनगर उत्तर प्रदेश मोबाईल 9793070189
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के पश्चिमी भाग व उत्तर के क्षेत्र में हिंदी की भोजपुरी भाषा प्राचीन काल से ही प्रयोग में रही है। हिंदी साहित्य के उद्भव के बाद भले ही भौगोलिक स...
Comments
Post a Comment