पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
- Get link
- X
- Other Apps
पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ
हाटा (कुशीनगर)।
भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान–2026 के अंतर्गत हाटा विधानसभा क्षेत्र के हाटा देहात एवं मोतीचक मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज विधिवत शुभारंभ हुआ।
मोतीचक मण्डल के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन हाटा विधायक श्री मोहन वर्मा जी ने किया, जबकि हाटा देहात मण्डल के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जय प्रकाश शाही जी द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर किसान पीजी कॉलेज, पैकौली (हाटा) परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विधायक हाटा मोहन वर्मा ने सरकार की उपलब्धियों को बताया और प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित किया पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता निर्माण तथा समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचने के संकल्प को दोहराया।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, सुदृढ़ीकरण, बूथ सशक्तिकरण, सेवा कार्य एवं सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इस अवसर जिला मंत्री बाबूनन्दन सिंह मण्डल अध्यक्ष हाटा देहात मोहन पटेल मंडल अध्यक्ष मोतीचक चंद्रपाल कन्नौजिया सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment